कन्नौज। मेडिकल कॉलेज तिर्वा के ऑडिटोरियम हॉल में होली पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी और अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।