अनूपगढ़: राजस्थान के धार्मिक स्थलों की यात्रा से लौटे 2 युवकों का श्रीगणेश मंदिर के पास स्वागत किया गया
गांव 4 एमएसआर के बिल्लू ने अपने चचेरे भाई अजय कुमार के साथ 13 मार्च से श्री गणेश मंदिर धाम से राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों की पैदल व लिफ्ट मांग कर यात्रा की थी। यात्रा के दौरान बिल्लू और अजय ने करीब 5200 किमी की यात्रा कर राजस्थान के प्रमुख देव स्थलों के दर्शन किये। आज शनिवार शाम 4 बजे उनकी यात्रा पूरी होने पर उनके अनूपगढ़ पहुंचने पर उनका स्वागत किया।