शाहजहांपुर: परिवार परामर्श केंद्र की पहल से जुड़ी एक और गृहस्थी
शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को आयोजित सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक और टूटता हुआ रिश्ता फिर से जुड़ गया। आज कुल 25 पारिवारिक विवादों पर सुनवाई की गई, जिसमें से एक महत्वपूर्ण मामले में सफलता मिली। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक दम्पति, जिनका प्रेम विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था, आपसी कलह के कारण पिछले तीन माह स