जशपुर: साहिडाड सर्किल के साजापानी स्थित डाहकू तालाब के पास वर्षों पुराने शिव मंदिर का रास्ता जोता, सनातन समाज में नाराजगी
जशपुर जिले के नारायणपुर रेंज अंतर्गत साहिडाड सर्किल के साजापानी स्थित डाहकू तालाब शिव मंदिर जाने वाले मार्ग की वन विभाग द्वारा जुताई किए जाने को लेकर ग्रामीणों और सनातन धर्मावलंबियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने इसे श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए जल्द आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार की शाम चार बजे मिली