अकबरपुर: राजेंद्रा चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार और युवक दोनों गंभीर घायल
रनिया थाना क्षेत्र के राजेंद्रा चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार व्यक्ति भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसे भी गंभीर चोटें आईं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।