रामपुर: ख़बडिया गाँव के जंगल में युवती चारा लेने गई बेहल्ला नदी में डूबकर मौत, दो दिन बाद नदी में तैरता मिला है युवती का शव
Rampur, Rampur | Jul 20, 2024 थाना मुंडापांडे क्षेत्र के खबडिया गांव के जंगल में एक युवती दो दिन पहले खेत से चारा लेने के लिए गई थी कि अचानक बेहल्ला नदी में डूब गई। युवती को ढूढ़ने के लिए एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची एनडीआरएफ की टीम को कोई सफलता नहीं मिली। आज युवती का शब् पानी में तैरता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है।