रामपुर: आज जिले में लगाए जाएंगे क़रीब 26 लाख पौधे, सुबह से सभी अधिकारी पेड़ लगाने में जुटे : जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह
Rampur, Rampur | Jul 20, 2024 रामपुर जिला अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में मीडिया से मुख़ातिब होकर कहा है कि आज शाम तक रामपुर जिले में 26 लाख पेड़ों का वृक्षारोपण किया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारी पेड़ लगाने में जुटे हैं । यूपी सरकार के कृषि राज्य मंत्री समेत अन्य भी वृक्षारोपण कर रहे हैं। लोगों से भी अपील है कि लोग वृक्ष जरुर लगावे ताकि पर्यावरण को और बेहतर बनाया जा सके।