दुमका: कल्याण विभाग के विद्यालय के 20 छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर ट्राम्बे स्थित BARC पहुंचे
Dumka, Dumka | Nov 28, 2025 आज शुक्रवार को शाम 6 बजे के करीब दुमका PRD द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया गया कि दुमका के कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय के चयनित 20 छात्र शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट पर ट्राम्बे स्थित BARC यानी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर पहुंचे। इसका उद्देश्य विज्ञान एवं वैज्ञानिक शोध के प्रति छात्रों को प्रेरित करना है।