नववर्ष और पर्यटन सीजन को देखते हुए माउंट आबू में बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनज़र जिला पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। उप अधीक्षक पुलिस, वृत्त आबू रोड द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह व्यवस्था 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी।