औरैया: दिबियापुर हत्याकांड का सफल खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को आलाकत्ल व अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत औरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक व सीओ नगर के पर्यवेक्षण में दिबियापुर पुलिस एवं एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या के एक मामले का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 29 जनवरी को दिबियापुर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पवनेश