चेवाड़ा में पछुआ सर्द हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलाव बना सहारा गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दिनभर तेज पछुआ सर्द हवा चलने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। ठंड का असर इतना अधिक था कि सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक लोग कंपकंपी के बीच अलाव का सहारा लेते नजर आए। सड़कों पर आवाजाही कम रही, वहीं बाजारों में भी अपेक्षाकृत कम भीड़