सिवनी: छिंदवाड़ा-सिवनी-मंडला सीधी पैसेंजर ट्रेन शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
Seoni, Seoni | May 10, 2026 सिवनी से छिंदवाड़ा और मंडला के जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रविवार को बताया गया कि लंबे इंतजार के बाद छिंदवाड़ा-सिवनी-मंडला सीधी पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ हो गया है। अब यात्रियों को मंडला जाने के लिए दूसरी ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय आवागमन और यात्रा सुविधाओं में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।