चैनपुर: रेडमा ओवरब्रिज हादसे में शिकार शाहपुर के मिनसू का कोयल नदी में हुआ दाहसंस्कार
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में जान गवाने वाले मिनशु राज पिता अजय राम के शव का दाह संस्कार चैनपुर के शाहपुर स्थित कोयल नदी में रविवार दोपहर 2 बजे किया गया। पिता ने मुखाग्नि दी। मिनसू कुरियर का काम करता था। बता दे कि मिनसू के साथ उसके साथी बीटटू उर्फ अनंत की भी इस घटना में मौत हुई है।