पीपलू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व कार्यकारी का चुनाव गुरुवार को उपखंड कार्यालय सभागार में सर्व सम्मति से किया गया।चुनाव में एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए इरशाद अहमद खान, सचिव पद के लिए चतुर्भुज गुर्जर सहसचिव पद के लिए छीतरलाल प्रजापत, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर हंसराज गुर्जर का निर्वाचन हुआ।