रूदावल थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा में होली के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में राजस्थान सहित हरियाणा,उत्तर प्रदेश,पंजाब के सैकड़ों पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए। विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने पहलवानों का परिचय करवाकर कुश्तियों की शुरुआत कराई। 71 हजार रुपए इनामी राशि की आखिरी कुश्ती पहलवान हरेंद्र आगरा और शिवा मथुरा के बीच हुई।