पनागर: गौर एकता मार्केट में आसमानी आफत: तेज तूफान के बीच दुकान पर गिरा भारी-भरकम पेड़, बाल-बाल बचे लोग
आज गौर एकता मार्केट में मौसम के बदले मिजाज ने उस वक्त भारी अफरा-तफरी मचा दी, जब मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के बीच सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय पेड़ भरभराकर सीधे एक दुकान पर जा गिरा। पेड़ गिरने की जोरदार आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त दुकान में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी समय रह