सदर: प्रयागराज जंक्शन पर RPF जवान बने फरिश्ता, चलती ट्रेन से गिर रहे यात्री की बचाई जान
Sadar, Allahabad | Apr 10, 2026
प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सतर्क जवान ने अपनी तत्परता और साहस का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से गिर रहे यात्री की जान बचा ली। यह घटना "ऑपरेशन जीवन रक्षा" के तहत हुई, जिसे आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।