भभुआ: भभुआ सदर अस्पताल के सीएस कार्यालय में आयोजित दिव्यांग शिविर में 162 दिव्यांगों की हुई जांच
Bhabua, Kaimur | Dec 20, 2025 भभुआ सदर अस्पताल के सीएस कार्यालय में आयोजित दिव्यांग शिविर में 162 दिव्यांगों का जांच हुआ है। आज शनिवार को 3:30 बजे चिकित्सक डॉ सितेश कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जहां दिव्यांग जनों द्वारा 162 आवेदन किए गए थे जिसमें सभी का जांच किया गया है। वहीं जांच के आधार पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।