झालरापाटन: झालरापाटन में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस,साधु-संतों पर बढ़ती घटनाओं को लेकर जताई नाराजगी
झालरापाटन में जैन समाज ने सोमवार को मौन जुलूस निकाला।जुलूस मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दुर्घटना और देश भर में साधु-संतों पर हो रही घटनाओं को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करने के लिए निकाला गया।समाज ने केंद्र सरकार से एक सख्त "संत सुरक्षा प्रोटोकॉल" या "संत सुरक्षा नीति" लागू करने की मांग की है। जुलूस सुबह करीब 8 बजे शांतिनाथ दिगंबर शुरू हुआ।