उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत का 17 वर्षीय बालक रांची जंक्शन से लापता, परिजन खोजबीन में जुटे
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत जंगलपाड़ा गांव के एक 17 वर्षीय बालक रांची जंक्शन से लापता होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे परिजनों के द्वारा जानकारी मिली है। लापता बालक के पिता प्रदीप मंडल ने बताया कि बीते दिनों उनके पुत्र समीर कुमार मंडल अपने नानी के साथ इलाज कराने के लिए रांची गया था।