सिवनी: सिवनी जिला अस्पताल के वार्ड में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
Seoni, Seoni | Nov 2, 2025 सिवनी जिला अस्पताल के वार्ड में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की घटना सामने आई है। रविवार को बताया गया कि बुजुर्ग व्यक्ति उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती था, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।