कांग्रेस ने केंद्रीय बजट को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने दिया बयान
केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बजट को जनता विरोधी बताते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी की उम्मीदों पर पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया।