उमरिया, 18 जनवरी। शासकीय आईटीआई उमरिया में एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 19 जनवरी को किया जाएगा। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय आईटीआई उमरिया ने दी। उन्होंने बताया कि अप्रेन्टिसशिप मेले में सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड, हंसलपुर कंपनी भाग लेगी। मेले में आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।