सागर नगर: बाईसा मुहल्ला में घर में घुसा जहरीला सांप, सर्प विशेषज्ञ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
बाईसा मुहल्ला स्थित एक घर में घुसे जहरीले सांप को सर्प विशेषज्ञ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ा। रानी बाई अहिरवार के घर में पिछले 2-3 दिनों से सांप दिखाई दे रहा था, जिससे परिजन दहशत में थे।शुक्रवार दोपहर 12 बजे नजर आने पर सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने कुछ देर की मशक्कत के बाद करीब 3 फीट लंबे पिट वाइपर प्रजाति केसांप को पकड़ा।