ऊंचाहार: बाबूगंज बाजार में स्पार्किंग के चलते हाईटेंशन लाइन में लगी आग, मची अफरा-तफरी
ऊँचाहार क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में सोमवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग के कारण आग लग गई, आग लगने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया,गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।वहीं स्थानीय व्यापारियों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की है।लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया।