लोहरदगा: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन साहू ने कहा, एनडीए की ऐतिहासिक जीत जनता के विकास और सुशासन पर अटूट विश्वास है
लोहरदगा बरवा टोली चौक में शुक्रवार शाम 5:30 बजे भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत का जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, आतिशबाजी की और विजय के नारों से पूरा चौक गुंजायमान कर दिया।