विदिशा नगर: मिक्सर वाहन दुर्घटना में दूसरी मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
हाईवे बाईपास पार्क के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिक्सर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। एक महिला अभी भी उपचाररत है। पुलिस ने आरोपी वाहन को जब्त कर लिया है। बुधवार दोपहर 12 बजे बताया जा रहा है ।