रघुराजनगर नगरी: कुएं में गिरे बैल को निकालने उतरे 4 मे से 3 लोगो की मौत के बाद, हरकत में आए प्रशासन की टीम आज कुएं की जांच करने पहुंची,
अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरमसेड़ा में कल शुक्रवार रात कुएं में गिरे बैल को निकालने गए 4 लोगों में3 की जहरीली गैस में दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसमे एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी थी, आज सुबह पर्यावरण की टीम मौके पर पहुंची और मौत की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कुएं की जांच की गयी, क्षेत्र के सांसद भी अमरपाटन पहुंचे,मृतक के परिजनों से मुलाकातकी