चंदवारा: चंदवारा प्रखंड के उरवां में शव बरामदगी के बाद उरवां में सड़क जाम, दो घंटे तक बाधित रहा एनएच-20
जयनगर थाना क्षेत्र के डहुआटोल स्थित एक बंद पड़े स्टोन माइंस से चंदवारा प्रखंड के उरवां निवासी 23 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज लोगों ने उरवां के पास एनएच-20 रविवार को 12 बजे जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।