चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में 22 माह में 7090 सफल सर्जरी, मरीजों के रैफर में आई 45% की कमी
Churu, Churu | Dec 1, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल ने पिछले 22 महिनों में चिकित्सा सेवाओं का स्तर लगातार बेहतर किया है। अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि इस अवधि में कुल 7090 मरीजों की सफल सर्जरी की गई, जिनमें से सर्जन टीम ने 1532 और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने सर्वाधिक 3768 ऑपरेशन किए। सभी सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क हुईं।