बांगरमऊ: बांगरमऊ क्षेत्र में शराब ठेका सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, बाइक सवारों ने घेरा, एसओजी समेत कई टीमें जांच कर रही
बांगरमऊ के आसीवन थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 12 बजे करीब दिनदहाड़े शराब ठेका सेल्समैन की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पहाड़पुर–शरीफाबाद मार्ग पर बीजीमऊ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने 35 वर्षीय सुधीर प्रजापति को बेहद नजदीक से सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज मंगलवार सुबह पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और ए