चैनपुर: रामपुर की घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच चैनपुर थाना में शांति समिति की बैठक, कई बड़े निर्णय लिए गए
चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बीच गोली चलने से एक युवक की मौत के बाद बिगड़े हालात के बीच बुधवार शाम अच्छी खबर सामने आई। दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों की बैठक चैनपुर थाना परिसर में हुई। इसे शांति समिति का नाम दिया गया। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए।