हुसैनाबाद: एक की हरकत से देवरी खुर्द में छाया अंधेरा, बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण!
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव में एक व्यक्ति की मनमानी के कारण बुधवार दोपहर से पूरे गांव की बिजली ठप हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने ट्रांसफॉर्मर के पास लगे एबी स्विच को अपने निजी काम के लिए बंद कर दिया। बाद में जबरन चालू करने की कोशिश में स्विच टूट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई। भीषण गर्मी में अंधेरे से जूझ रहे ग्रामीणों