कानपुर: कल्याणपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मिर्जापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर महिला घायल हो गई। आनन फानन में महिला को परिजनों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हैलट में डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।