कानपुर: अनवरगंज पुलिस ने शातिर सुफियान को मुखबिर की सटीक सूचना पर तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
अनवरगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शातिर सुफियान को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने जानकारी दी की उप निरीक्षक शमशाद अहमद खान के नेतृत्व में पुलिस को सफलता मिली है। सुफियान के विरुद्ध पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।