कानपुर: नजीराबाद पुलिस ने तीन शातिरों को किया गिरफ्तार,चोरी के वाहन और लूटा हुआ माल बरामद, खोली जाएगी हिस्ट्रीशीट
नजीराबाद पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के वाहन और लूटी गई चैन का रुपया बरामद किया गया है।डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम ने जानकारी दी कि तीनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और अवैध कार्य से अर्जित की गई संपत्ति जप्त की जाएगी।