बस्ती: बस्ती कोतवाली थाना में महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज
Basti, Basti | Feb 13, 2025 बस्ती कोतवाली थाना में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज में कनिष्ठ सहायक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने जबरन गर्भपात करा दिया।