बस्ती: जिलाधिकारी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Basti, Basti | Feb 13, 2025 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय कन्या इन्टर कालेज के स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने परिसर में निर्माणाधीन कक्षों, लैब आदि को देखा। उन्होने पाया कि कन्ट्रोल रूम में टेबल कम व नेटवर्क की समस्या है। इस पर उन्होने प्रधानाचार्य व अवर अभियन्ता को बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण कराने के दृष्टिगत टेबल बढ़ाने का निर्देश दिया।