पन्ना: पन्ना-अमानगंज मार्ग पर भीषण हादसा: गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा
Panna, Panna | May 11, 2026 पन्ना-अमानगंज मार्ग पर अमझिरिया के पास आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित डंपर बाउंड्री वॉल से टकराकर बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि डंपर के अनियंत्रित होते ही चालक और हेल्पर ने छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। सड़क पर गिट्टी फैलने से कुछ देर यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।