मांडू: रामगढ़ जिला अंडर 14 टीम के क्रिकेटर देवेश गोयल ने धनबाद में 115 गेंदों पर 42 चौके और 22 छक्के लगाकर 346 रन बनाए
Mandu, Ramgarh | Mar 15, 2024 झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा धनबाद में चल रहे अंतर जिला क्रिकेट अंडर 14 टूर्नामेंट में रामगढ़ टीम के देवेश गोयल ने खूंटी के खिलाफ 115 बॉल में 42 चौके और 22 छक्के की सहायता से 346 रन बनाए। रामगढ़ के 3 विकेट के नुकसान पर 578 रनों के जवाब में खूंटी की पूरी टीम 14.5 ओवर में ऑल आउट हो गई।