मांडू: कुज्जू में हार्डवेयर व्यवसायी के घर हुई डकैती, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Mandu, Ramgarh | Mar 14, 2024 कुज्जू के प्रसिद्ध हार्डवेयर व्यवसायी अर्जुन मेहता के प्रतिष्ठान सह आवास में रिवाल्वर की नोक पर अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने लाखों रुपए नगद सहित भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण को लूट ले गए हैं ।घटना की खबर पाकर कुजू पुलिस घटना की जानकारी लेने पहुंची है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।