चाचौड़ा में मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन तहसील इकाई का 19 जनवरी को सम्मेलन हुआ। संगठन जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया, घटक समाज के महिला पुरुष युवा शामिल हुए। संगठन में लोगों को जोड़ने विस्तार में तेजी लाने, जिला स्तर पर वैश्य महासम्मेलन के आयोजन और तैयारी, नए सदस्य जोड़ने और भागीदारी के साथ आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनी। नवीन कैलेंडर का विमोचन किया।