इगलास: इगलास परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में मिशन हरियाली के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
Iglas, Aligarh | Jul 10, 2026 इगलास में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में मिशन हरियाली के अंतर्गत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण बच्चों ने पौधे लगाए और साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी अगली पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए ये हमारा परम कर्तव्य भी है।