राघोगढ़ के रुठियाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस पर रोटरी क्लब और अन्य संगठनों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी विकास जैन ने कहा, संयुक्त तत्वाधान में बड़ी संख्या में लोगों को निशुल्क उपचार मिला। शिवपुरी में होने वाले रीजनल मेडिकल कैंप के लिए मरीज चयनित किए गए।