गाण्डेय: गांडेय के रसनजोरी संगरभंगा गाँव में बिजली का तार गिरने से 6 मवेशियों की झुलसकर मौत
Gandey, Giridih | Apr 15, 2026
गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के संगरभंगा गाँव स्थित तालाब के पास बुधवार को 11 बजे अचानक बिजली के हाई वोल्टेज तार गिर जाने के कारण उसकी चपेट में आकर 6 मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। इस घटना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में काफ़ी रोष है। इन 6 मवेशीयो में 4 एक ही व्यक्ति का और बाकी दो वहीं के स्थानीय अलग अलग दो व्यक्ति का था।