बागपत: कस्बा टटीरी में ऑपरेशन सिंदूर से गदगद व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के लगाए नारे
बुधवार को करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार व्यापार संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों को बमबारी कर उन्हें तहसनहस कर दिया। जिससे आतंकवाद की कमर टूट गई।