जबलपुर: मीरगंज के साहू किराना स्टोर में चावल की बोरियों में मिला साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, किया गया रेस्क्यू
भेड़ाघाट थानांतर्गत मीरगंज स्थित साहू किराना स्टोर में पूर्वाह्न 11 बजे चावल की बोरियों के बीच एक काले नाग को फन फैलाए बैठा देखकर दुकान संचालक जीवन लाल साहू घबरा गये। और सर्प को भगाने का प्रयास किया लेकिन सर्प वहां से हिलने तक को तैयार नहीं था। अंततः इसकी खबर ग्राम पंचायत कूडन के सरपंच संजीव अहिरवार को दी गई जिन्होंने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को फोन किया