दतिया नगर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने भांडेर रोड पर साइलेंसर से पटाखा फोड़ना वाली बुलेट बाइक का किया पांच हजार रुपये का चालान
रविवार शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने आज दोपहर में घेराबंदी कर साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट बाइक का 5000 रुपये का चालान किया है। उक्त बाइक के संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर कार्रवाई की है।