सुल्तानपुर: शहर विधायक और जिलाधिकारी की पहल पर मिली गेस्ट हाउस की स्वीकृति, 17.63 करोड़ से बनेगा गेस्ट हाउस
सुल्तानपुर जिले के शहर विधायक एवं पूर्व पर्यटन मंत्री विनोद सिंह का प्रयास एक बार फिर रंग लाया है। 17 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक अतिथि गृह तैयार करने की योजना को मंजूरी मिल गई है। हवाई अड्डे के निकट बनने वाले इस अतिथि गृह से अयोध्या प्रयागराज और लखनऊ वाराणसी राजमार्ग से गुजरने वाले विशेष अतिथियों के ठहराव में बड़ी सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभ