जसवंतनगर: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर शंकराचार्य की यात्रा का कल्पनानंद आश्रम में स्वागत किया गया
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यात्रा का जसवंतनगर के ग्राम शाहजहांपुर स्थित कल्पनानंद जी महाराज आश्रम में भव्य स्वागत हुआ। प्रबंधन समिति ने फूल-मालाओं से स्वागत कर स्वामी कल्पनानंद महाराज का चित्र भेंट किया।
तमाम लोगों ने अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का संकल्प लिया और गौ संरक्षण पर जोर दिया।